5 सितंबर 2015 - 15:54
आईएसआईएल ने अपने ही साथियों को गोली से भून डाला।

ख़ूंख़ार आतंकवादी संगठन आईएसआईएल ने तथाकथित इस्लामी पुलिस प्रमुख को गोलियों से भून दिया।

ख़ूंख़ार आतंकवादी संगठन आईएसआईएल ने तथाकथित इस्लामी पुलिस प्रमुख को गोलियों से भून दिया।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार आईएसआईएल के आतंकवादियों ने तथाकथित इस्लामी पुलिस प्रमुख अबूकेराम अलएराक़ी को रक़्क़ा में एक चौराहे पर गोलियों से भून दिया।
अबूकेराम अलएराक़ी, वास्तव में आईएसआईएल के नियंत्रण वाले क्षेत्रों का पुलिस प्रमुख था जो स्वंय एक आतंकवादी था।  किसी बात पर अबूकेराम और अन्य आतंकवादियों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गए थे जिसके कारण आतंकवादियों ने सीरिया के रक़्क़ा नगर के मुख्य चौराहे पर अबू केराम को गोलियों से भून दिया।
उल्लेखनीय है कि आपसी मतभेदों के चलते आईएसआईएल के आतंकवादी, इससे पहले भी अपने कई साथियों की बहुत ही निर्मम ढंग से हत्याएं कर चुके हैं।