22 अगस्त 2015 - 16:16
 सीरियाई सेना ने इस्राईली ड्रोन मार गिराया।

सीरिया के एंटी एयरक्राफ़्ट ने इस्राईल के एक ड्रोन विमान को क़ुरनैतरा में मार गिराया।

सीरिया के एंटी एयरक्राफ़्ट ने इस्राईल के एक ड्रोन विमान को क़ुरनैतरा में मार गिराया।
अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार सीरिया के एंटी एयरक्राफ़्ट ने इस्राईली ड्रोन विमान को उस समय मार गिराया जब वह सीरिया के क़ुनैतरा क्षेत्र में प्रविष्ट हो चुका था।  सीरिया की सेना का कहना है कि देश की वायुसीमा का उल्लंघन करने के कारण इस्राईली ड्रोन को मार गिराया गया।
इससे पहले इस्राईल के विमानों ने गुरूवार की रात सीरिया के क़ुनैतरा पर यह कहकर आक्रमण किया था कि सीरिया की ओर से अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में राकेट दाग़े गए हैं।
शुक्रवार को भी ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने सीरिया में गोलान की पहाड़ियों पर एक वाहन पर आक्रमण करके 5 लोगों की हत्या कर दी थी।
ज्ञात रहे कि कुछ समय पहले सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि इस्राईल की सेना, सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों की वायुसेना की भूमिका निभा रही है।  इसके अतिरिक्त सीरिया में घायल होने वाले आतंकवादियों का इस्राईल में उपचार भी किया जाता है।