रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने कहा है कि देश की सेनाएं हर प्रकार के अतिक्रमण से निपटने के लिए तय्यार हैं।
उन्होंने शुक्रवार को तेहरान में जुमे की नमाज़ से पहले कहा कि आज सशस्त्र सेनाएं, जल, थल और हवा से देश के ख़िलाफ़ किसी प्रकार के हमले का तुरंत जवाब देने में सक्षम हैं।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैर दहक़ान ने कहा कि ईरान की रक्षा नीति में सैन्य उपकरणों और सुरक्षा ढांचे का आयाम भी रक्षात्मक है। उन्होंने कहा कि ईरान का किसी भी देश पर चाहे वह पड़ोसी हो या क्षेत्र से बाहर का देश, अतिक्रमण का इरादा नहीं है लेकिन हर प्रकार के अतिक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देगा।
ईरानी रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान के रक्षा उद्योग ने आत्मनिर्भरता के सिद्धांत पर अमल करते हुए वायु, जल और थल तथा एरोस्पेस में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।