20 अगस्त 2015 - 18:26
देश की सशस्त्र सेनाऐं हर ख़तरे को पनपने से पहले नष्ट कर सकती हैं।

ईरान की थल सेना के प्रमुख का कहना है कि देश की सशस्त्र सेनाएं इतनी शक्तिशाली हैं कि वह हर ख़तरे को पनपने से पहले ही नष्ट कर सकती हैं।

ईरान की थल सेना के प्रमुख का कहना है कि देश की सशस्त्र सेनाएं इतनी शक्तिशाली हैं कि वह हर ख़तरे को पनपने से पहले ही नष्ट कर सकती हैं।
गुरुवार को तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान का कहना था, ईरान की सेना की मूल नीति रक्षा पर आधारित है और इसमें सुरक्षा एवं युद्ध के लिए तैयारी को प्राथमिकता हासिल है।
पूरदस्तान ने यह भी कहा कि जारी वर्ष के अंत तक सेना 6 युद्ध अभ्यास करेगी।
जनरल पूरदस्तान ने ईरान के सैन्य केन्द्रों के निरीक्षण के बारे में उल्लेख किया कि इस प्रकार की कोई अनुमति नहीं दी गई है और ईरान के वरिष्ठ नेता के अनुसार किसी अजनबी को सैन्य केन्द्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं है।