कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी पी के के ने दक्षिणी तुर्की में दसियों सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी है।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, पी के के ने एक बयान में कहा है कि इस पार्टी के सशस्त्र बलों ने रविवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्की के बदलीस प्रांत के तात्वान इलाक़े में तुर्की की सेना की एक छावनी पर हमला किया जिसमें 35 तुर्क सैनिक मारे गए और अनेक घायल हुए।
इस बयान में आया है कि इस हमले में तुर्की की सेना की गाड़ियां भी तबाह हो गयीं। कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी ने इसी प्रकार 4 अगस्त को भी तुर्की की एक सैन्य छावनी में बम धमाका करने की सूचना दी थी जिसमें 50 से ज़्यादा तुर्क सैनिक मारे गए।
तुर्की की सेना ने भी पिछले एक महीने में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के सशस्त्र बलों के साथ झड़प में, 40 सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी है। तुर्की की सेना ने बल दिया है कि इस देश की सेना की कार्यवाही, पी के के को निरस्त्र करने तक जारी रहेगी।
ज्ञात रहे कुछ हफ़्ते पहले, सीरिया की सीमा से मिले दक्षिणी तुर्की के सुरूच शहर में कुर्द समर्थक कार्यकर्ताओं की सभा में हुए बम धमाके के बाद, तुर्की में अशांति की लहर शुरु हो गयी है। इस धमाके में में 32 व्यक्ति हताहत और 100 अन्य घायल हुए थे।