13 अगस्त 2015 - 14:26
ईरान ने की इराक में हुए आतंकवादी हमले की निंदा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक की राजधानी बगदाद के सद्र सिटी क्षेत्र में हुए आतंकवादियों द्वारा ट्रक में बम विस्फोट की निंदा की है।

अहलेबैत न्यूज़ (अ) एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक की राजधानी बगदाद के सद्र सिटी क्षेत्र में हुए आतंकवादियों द्वारा ट्रक में बम विस्फोट की निंदा की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने बृहस्पतिवार को एक बयान में इराक में आतंकवादियों के बढ़ते अपराधों और हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए आतंकवाद के मुकाबला किए जाने पर जोर दिया है।
मरज़िया अफ़ख़म ने इराकी सरकार और राष्ट्र तथा सद्र सिटी में इस आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए एक बार फिर कहा है कि ईरान आतंकवाद से मुकाबले में इराक का समर्थन करता है।
गौरतलब है कि बगदाद के शिया बहुल क्षेत्र, सद्र सिटी में गोला बारूद से भरे हुए एक ट्रक के भयानक विस्फोट में कम से कम एक सौ बारह लोग शहीद और दो सौ से अधिक घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है।