13 अगस्त 2015 - 04:43
लीबिया के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह अलतनी नेअचानक प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हैं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह अलतनी नेअचानक प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा टीवी पर की। उधर लीबिया के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने रॉयटर्स के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह अलतनी ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफा पेश नहीं किया है। लीबिया के प्रधानमंत्री ने इस हाल में इस्तीफा दिया है जबकि लीबिया के युद्धरत गुटों के बीच जिनेवा में वार्ता जारी है।