10 अगस्त 2015 - 18:59
भारत और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उत्तर भारत के कई शहरों में 6.2 तीव्रता भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग तीन बजकर 33 मिनट पर करीब 40 सेकेंड तक उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उत्तर भारत के कई शहरों में 6.2 तीव्रता भूकंप के झटके महसूस किए गए।  लगभग तीन बजकर 33 मिनट पर करीब 40 सेकेंड तक उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
प्राप्त समाचारों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, यूपी और हरियाणा में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गयी और लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप से अबतक किसी प्रकार के जानमाल के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है। दूसरी ओर पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं, जिसकी तीव्रता 6.2 बताई जा रही है।
ज्ञात रहे कि 25 अप्रैल को नेपाल में आए भूकंप में हुई तबाही से लोग इतना भयभीत थे कि आज लगे भूकंप के झटकों के बाद डर से लोग घर और ऑफिसों से बाहर निकल आए।