9 अगस्त 2015 - 15:57
आईएसआईएल ने इराक़ के नैनवा शहर में 50  लोगों की हत्या की।

आईएसआईएल आतंकवादियों ने नैनवा प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों और विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों सहित पचास नागरिकों की हत्या कर दी।

अबना: रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आईएसआईएल आतंकवादियों ने नैनवा प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों और विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों सहित पचास नागरिकों की हत्या कर दी। इराकी सूत्रों के अनुसार आईएसआईएल आतंकवादियों ने सात हजार से अधिक लोगों को अपनी जेलों में कैद कर रखा है।
कैदियों में कई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, सैन्य अधिकारी, धार्मिक नेता और इराक की संसद के पूर्व उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा आईएसआईएल आतंकवादियों ने ढाई सौ से अधिक महिलाओं को भी कैद कर रखा है।
रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल आतंकवादी गिरोह ने घोषणा की है कि नैनवा प्रांत में बढ़ते सार्वजनिक विरोध के कारण इन सभी कैदियों को मौत की सजा दी जाएगी। उधर इराकी रक्षा मंत्री खालिद अलएबादी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि पिछले छह महीने के दौरान आईएसआईएल आतंकवादियों ने नैनवा प्रांत के दो हजार सत्तर लोगों को केवल इस अपराध में मार दिया कि उन्होंने इस गिरोह के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया था।