9 अगस्त 2015 - 14:35
हिज़बुल्लाह की प्रमुख हस्ती ने सीरिया में जंग की करीब से समीक्षा की।+ तस्वीरें

हिज़बुल्लाह के एक महत्वपूर्ण हस्ती शेख '' मोहम्मद यज़बक '' ने सीरिया में तकफीरियों के साथ जारी युद्ध में उपस्थित होकर करीब से युद्ध का निरीक्षण किया।

अबना: हिज़बुल्लाह के एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व शेख '' मोहम्मद यज़बक '' ने सीरिया में तकफीरियों के साथ जारी युद्ध में उपस्थित होकर करीब से युद्ध का निरीक्षण किया।
हिज़बुल्लाह लेबनान के धार्मिक समिति के प्रमुख ने सीरिया के कलमून क्षेत्र में हिज़बुल्लाह के मुजाहिदों से मुलाकात की और युद्ध की करीब से समीक्षा की। उन्होंने युद्ध के मैदान में इस मुलाकात के दौरान मुजाहेदीन को ज़ोहर व अस्र की नमाज़ भी जमाअत से पढ़ाई।
सीरिया के कलमून क्षेत्र में हिज़बुल्लाह लेबनान के मुजाहिदीन अभी भी तकफीरी टोलों के साथ जंग लड़ रहे हैं ताकि इस क्षेत्र से पूरी तरह तकफ़ीरियों का सफाया कर दें।
गौरतलब है कि शेख मोहम्मद यज़बक लेबनान में सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि होने के अलावा हिज़बुल्लाह की उच्च परिषद के सदस्य और इस संगठन के दीनी कमेटी के प्रमुख भी हैं।