7 अगस्त 2015 - 06:52
आईएसआईएल ने मस्जिद पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की।

आईएसआईएल ने सऊदी अरब के अबहा नगर में गुरुवार को होने वाले हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है।

आईएसआईएल ने सऊदी अरब के अबहा नगर में गुरुवार को होने वाले हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है।
याद रहे गुरुवार को सऊदी अरब की असीर प्रान्त के अबहा क्षेत्र की एक मस्जिद में हुए धमाके में  17 लोग मारे गये और कम से कम 30 लोग घायल हो गए। धमाका उस समय हुआ जब मस्जिद में सऊदी स्पेशल फ़ोर्स के कर्मी नमाज़ अदा कर रहे थे। आक्रमणकारी ने गुरुवार की दोपहर में सफाई कर्मचारी की वर्दी में मस्जिद में घुस कर स्वंय को धमाके से उड़ा लिया। यह पहली बार है कि जब आईएसआईएल के आतंकवादियों ने, सऊदी अरब में किसी सुन्नी मस्जिद को निशाना बनाया है। इस से पूर्व आईएसआईएल ने सऊदी अरब के अलक़दीह, अलक़तीफ़ और अलअनूद नगरों में शिया मस्जिदों पर हमले किये थे।
धमाके के बाद सऊदी अरब के नरेश के बेटे, उत्तराधिकारी के उत्तराधिकारी और इस देश के रक्षा मंत्री मुहम्मद बिन सलमान, अपनी मिस्र की यात्रा अधूरी छोड़ कर स्वदेश लौट गये।