यमनी जनता ने इस देश पर सऊदी अरब के जारी हमलों पर विश्व समुदाय की ख़ामोशी की निंदा में प्रदर्शन किए।
‘सबानेट’ के अनुसार, यमनी जनता ने शनिवार को मध्य यमन के ज़म्मार प्रांत में विरोध प्रदर्शन कर यमन पर सऊदी अरब के 26 मार्च से जारी हमलों पर विश्व समुदाय की ख़ामोशी की निंदा की। इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों का कहना है कि यमन पर सऊदी अरब के हमलों को रुकवाने में संयुक्त राष्ट्र संघ सहित दूसरे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की ख़ामोशी पर कोई तर्क नहीं दिया जा सकता। इसी प्रकार यमनी जनता ने इस देश पर हमला रुकवाने के लिए सऊदी अरब पर दबाव डालने की मांग की। प्रदर्शन में भाग लेने वालों ने सऊदी अरब के हमलों से यमन की रक्षा को इस देश की जनता का अधिकार बताया और सऊदी अरब के अतिक्रमण के सामने यमनी सेना एवं स्वयंसेवी बल की दृढ़ता की सराहना की। प्रदर्शन में भाग लेने वालों ने यमन की राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता की रक्षा पर बल दिया।