सऊदी अरब के रक्षामंत्री ने कुवैत पर क़ब्ज़ा करने की धमकी दी है।
मुहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि हम कुवैत पर क़ब्ज़ा करके उसे अपने देश का भाग बना लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से कुवैत, सऊदी अरब का ही भाग था। सऊदी अरब के रक्षामंत्री ने यह धमकी कुवैत के एक तेल के कुंए से निकाले जाने वाले तेल पर होने वाले विवाद के बाद दी है। इससे पहले कुवैत ने सऊदी अरब को उस कुंए से तेल न निकालने देने की बात कही थी जिससे दोनों देश संयुक्त रूप में तेल निकाला करते थे।
जब कुवैत ने अपने तेल के कुंए से सऊदी अरब को तेल निकालने से रोक दिया तो इस पर सऊदी अरब के रक्षा मंत्री और युवराज के उत्तराधिकारी ने कहा कि हम इस देश के एक तेल के कुंए पर नहीं बल्कि पूरे कुवैत पर क़ब्ज़ा कर लेंगे। मुहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हमने ही कुवैत को सद्दाम के चुंगल से मुक्त कराया था और अब कौन उसे हमारे चुंगल से आज़ाद कराएगा? उन्होंने कहा कि कुवैत किसी भी स्थिति में सऊदी अरब से श्रेष्ठ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह राजधानी रियाज़ से भी बहुत छोटा है।
दूसरी ओर कुवैत के समाचारपत्र अर्राय ने लिखा है कि तेल निकालने के विषय पर कुवैत और सऊदी अरब के बीच मतभेद बहुत बढ़ गया है।