ईरान ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में ज़ायोनियों के अपराधों की कड़ी निंदा की है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़ख़म ने शुक्रवार को ज़ायोनियों द्वारा एक शिशु को जलाने की हृदय विदारक घटना पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि संसार के सभी जागृत अंतरात्मा रखने वाले लोगों को ज़ायोनियों के इन अमानवीय अपराधों को रुकवाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जघन्य अपराध, ज़ायोनी शासन की अतिग्रहण व आतंकवाद पर आधारित प्रवृत्ति और इस अतिक्रमणकारी सरकार के समाज व नीतियों में हिंसा की पैठ का एक और खुला उदाहरण है।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी कॉलोनियों में रहने वाले चरमपंथियों ने शुक्रवार को पश्चिमी तकट के एक फ़िलिस्तीन गांव पर हमला करके दो घरों को आग लगा दी जिसके परिणाम स्वरूप एक शिशु आग में जीवित जल गया जबकि उसके घर वाले भी गंभीर रूप से घायल हो गए।