29 जुलाई 2015 - 11:00
परमाणु समझौता अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं और मतभेदों का समाधान।

राष्ट्रपति ने ईरान और गुट पांच धन एक के परमाणु समझौते को अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं और मतभेदों के समाधान के संबंध में कूटनीति की शक्ति का प्रदर्शन बताया है।

राष्ट्रपति ने ईरान और गुट पांच धन एक के परमाणु समझौते को अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं और मतभेदों के समाधान के संबंध में कूटनीति की शक्ति का प्रदर्शन बताया है।
यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की प्रभारी फ़ेडरीका मोगरीनी ने मंगलवार की शाम को तेहरान में राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी से मुलाक़ात की। राष्ट्रपति ने इस मुलाक़ात में कहा कि जिस तरह परमाणु समझौते तक पहुँचने की कोशिश की गई उसी तरह इसे पूरी तरह से लागू करने की भी कोशिश की जानी चाहिए ताकि ईरानी राष्ट्र और सारी दुनिया इससे लाभान्वित हो सके। डॉक्टर रूहानी कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच होने वाला समझौता क्षेत्र, यूरोप और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बारे में महत्वपूर्ण और प्रभावी होगा।
ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने इस बात पर बल देते हुए कि वियना में होने वाला परमाणु समझौता अन्य क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के संबंध में एक आदर्श समझौता होगा, कहा कि यह समझौता विश्व के सभी देशों के लिए शांति का संदेश लिए हुए है और इस बात का गवाह है कि अगर न्याय से काम लेते हुए अंतर्राष्ट्रीय समझौतों का पालन किया जाए तो वे अब भी प्रभावी हैं और वार्ता के माध्यम से सभी राजनीतिक संकटों और समस्याओं को हल किया जा सकता है।
यूरोपीय संघ के विदेश नीति विभाग के प्रमुख फ़ेडरीका मोगरीनी ने इस मुलाक़ात में ईरान और गुट पांच धन एक के परमाणु समझौते के बाद अपनी ईरान यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने वार्ता को परिणाम दायक बनाने के लिए राष्ट्रपति रूहानी और ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम की सराहना की। मोगरीनी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि यूरोपीय संघ ईरान के साथ संबंधों का एक नया अध्याय खोलने के लिए दृढ़ संकल्पित है, कहा कि अगले सप्ताह के दौरान निश्चित रूप से अन्य यूरोपीय शिष्ट मंडल भी ईरान की यात्रा करेंगे जिससे इस बात का पता चलता है कि ईरान के साथ संबंध विस्तार के बहुत अवसर हैं।