27 जुलाई 2015 - 13:55
लखनऊ, शिया धर्मगुरू मौलना कल्बे जव्वाद गिरफ़्तार।

भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में शीया मुसलमानों की ओर से वक़्फ़ की संपत्तियों में हो रहे घोटाले और वक़्फ़ बोर्ड में हो रही धांधलियों के ख़िलाफ़ ‘यौमे फ़ैसला’ नामी प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। जिसके दौरान वरिष्ठ शीया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद को उनके हज़ारों समर्थकों के साथ गिरफ़्तार कर लिया गया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को ‘यौमे फ़ैसला’ नामी प्रदर्शन के मद्दनेज़र पूरे लखनऊ में दफ़ा-144 लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे भारी तादाद में शीया धर्मगुरुओं और आम जनता को गिरफ़्तार कर लिया। लखनऊ से मिल रही रिपोर्ट के अनुसार, मौलाना कल्बे जवाद को उस वक़्त गिरफ़्तार किया गया जब वे भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ लखनउ के हज़रतगंज स्थित शाही मस्जिद में ज़ोहर की नमाज़ पढ़ाने जा रहे थे।
मीडिया से बात करते हुए मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र ख़तरे में है, राज्य की समाजवादी सरकार एक दमनकारी सरकार है। ज्ञात रहे कि वरिष्ठ शीया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद काफ़ी समय से शीया वक़्फ़ बोर्ड के भ्रष्ट अधिकारियों की, कि जिनके ख़िलाफ़ यूपी सरकार की जांच एजेंसी सी बी सी आई डी ने कई सौ करोड़ के घोटाले के मामले से पर्दा उठाया था, गिरफ़्तारी और उनको हटाए जाने की मांग कर रहे थे।