27 जुलाई 2015 - 13:32
ईरान के विरुद्ध कार्यवाही अमरीका को पछताने पर विवश कर देगी।

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के उप कमांडर ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध छोटी से छोटी कार्यवाही भी अमरीका को पछताने पर विवश कर देगी।

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के उप कमांडर ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध छोटी से छोटी कार्यवाही भी अमरीका को पछताने पर विवश कर देगी।
ब्रिगेडियर हुसैन सलामी ने रविवार को ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सीस्तान व बलोचिस्तान में कहा कि साम्राज्य की सैन्य शक्ति वर्षों पहले ढल चुकी है किंतु वह एक क्षण के लिए भी ईरान के विरुद्ध षड्यंत्रों से बाज़ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि शत्रु भी इस वास्तविकता को मानते हैं कि ईरानी राष्ट्र और इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के संकल्प ने उन्हें अपने शैतानी मार्गों को छोड़ने और वार्ता करने पर विवश किया है।
इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के उप कमांडर ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरानी राष्ट्र के शत्रु कूटनीति के मैदान में दक्षता नहीं रखते, कहा कि अमरीकी जहां भी पिछड़ने लगे, वहां उन्होंने सैन्य धमकी और बल प्रयोग की बात कही। ब्रिगेडियर हुसैन सलामी ने कहा कि शत्रु के लिए शिया और सुन्नी में कोई अंतर नहीं है क्योंकि यमन में शिया और सुन्नी दोनों ही बमबारी में मारे जा रहे हैं।