25 जुलाई 2015 - 13:49
 तुर्की का आईएसआईएल के विरुद्ध अभियान जारी रखेगा।

तुर्की के प्रधानमंत्री ने आतंकी गुट आईएसआईएल के ठिकानों पर हमले जारी रखने पर बल दिया है।

तुर्की के प्रधानमंत्री ने आतंकी गुट आईएसआईएल के ठिकानों पर हमले जारी रखने पर बल दिया है।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के प्रधानमंत्री अहमद दाऊद ओग़लू ने शुक्रवार को राजधानी अंकारा में एक प्रेस कांफ़्रेंस में दावा किया कि आतंकवाद, आतंकी गुट आईएसआईएल और पीकेके के साथ उनके देश का मुक़ाबला जारी रहेगा। तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को आतंकवादी गुटों के विरुद्ध जो अभियान आरंभ किया गया है उसे जारी रखा जाएगा। तुर्क प्रधानमंत्री का कहना था कि तुर्की के युद्धक विमानों ने सीरिया में आतंकी गुटों के ठिकानों को सत प्रतिशत निशाना बनाया है। अहमद दाऊद ओग़लू ने कहा कि तुर्की की सीमाओं के लिए ख़तरा बनने वाले हर आतंकी संगठन को इस बात में संदेह नहीं होना चाहिए कि उसे त्वरित रूप से तुर्की की कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।
तुर्की की सेना ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि दो पुलिस अधिकारियों पर हमले के बाद इस देश की सेना ने सीरिया की सीमा पर आतंकी गुट आईएसआईएल के ठिकानों पर हमल किया है। ज्ञात रहे कि तुर्की, सीरिया में लड़ने वाले आतंकियों ही हर प्रकार से सहायता और उन्हें प्रशिक्षित कर रहा है और वह तुर्की के रास्ते सीरिया में प्रविष्ट होते हैं।