मिस्र के अलअज़हर विश्वविद्यालय के सबसे बड़े मुफ़्ती ने क़ाहेरा में महत्वपूर्ण शीया-सुन्नी धर्मगुरुओं के बीच बैठक की अपील की है।
शैख़ अहमद तय्यब ने बुधवार को यह अपील की है। उन्होंने सुन्नी धर्मगुरुओं से अपील की कि वे शीयों का जनसंहार रुकवाने के लिए फ़त्वा जारी करें। इसी प्रकार उन्होंने शीया धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे भी इसी तरह का फ़त्वा जारी करके सुन्नी मुसलमानों का जनसंहार रुकवाएं। शैख़ अहमद तय्यब ने कहा कि उनकी इस अपील का मक़सद सांप्रदायिक मतभेदों को ख़त्म करना तथा क्षेत्र में रक्तपात को रोकना है। अलअज़हर यूनिवर्सिटी के सबसे बड़े मुफ़्ती ने इसी प्रकार बल दिया कि मिल जुल कर ज़िन्दगी गुज़ारने की संस्कृति का समर्थन किया जाए। उन्होंने इस्लामी समाज को ग़द्दारों से बचाने पर भी बल दिया।
ग़ौरतलब है कि इससे पहले शैख़ अहमद तय्यब अनेक बार यह कह चुके हैं कि ज़ायोनी शासन के षड्यंत्र, मुसलमानों के बीच मतभेद का मुख्य कारण हैं।