22 जुलाई 2015 - 16:10
 अमरीका: पुलिस फ़ायरिंग में एक और अश्वेत की हत्या

अमरीका में एक बार फिर पुलिस के हाथों एक अश्वेत व्यक्ति की हत्या के बाद, इस देश की जनता की ज़बान पर पुलिस के नस्लभेदी व हिंसक व्यवहार के चर्चे हैं।

अमरीका में एक बार फिर पुलिस के हाथों एक अश्वेत व्यक्ति की हत्या के बाद, इस देश की जनता की ज़बान पर पुलिस के नस्लभेदी व हिंसक व्यवहार के चर्चे हैं।
अलआलम टीवी चैनल के अनुसार, एक श्वेत पुलिस अधिकारी की फ़ायरिंग में एक अश्वेत व्यक्ति की हत्या की जांच शुरू हो गयी है। पुलिस की फ़ायरिंग में मरने वाले व्यक्ति का नाम सैमुएल डुबोस है और उसका एक 13 साल का लड़का है। इससे पहले सैमुएल डुबोस को विभिन्न कारणों से 60 बार गिरफ़्तार किया जा चुका था। अमरीका के ओहायो राज्य के सिनसिनाटी शहर की पुलिस ने इस अश्वेत व्यक्ति की हत्या के कारण के बारे में कहा कि सैमुएल डुबोस और रे टेन्सिंग के बीच बहस के बाद जब डुबोस फ़रार होने लगा तो पुलिस ने उस पर फ़ायरिंग की और एक गोली उसके सिर पर लगी।
इस बीच अमरीकी अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को जॉर्जिया राज्य के ईस्ट प्वाइंट इलाक़े में फ़ायरिंग की घटना में एक नौजवान लड़का हताहत और 2 अन्य नौजवान घायल हो गए। सशस्त्र हिंसा आर्काइव संगठन की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, अमरीका में 2015 के शुरु से अब तक 6000 व्यक्ति गोली से मरे हैं और 13000 से ज़्यादा घायल हुए हैं।