ओबामा ने कहा है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच सहमति के विरोधी युद्धोन्मादी हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच हुई सहमति का विरोध युद्धोन्मादी ही कर रहे हैं। बराक ओबामा ने कहा कि इस सहमति का विरोध वे ही युद्धोन्मादी कर रहे हैं जिन्होंने सन 2003 में इराक़ पर हमले में जल्दी की थी। उन्होंने कहा कि वे लोग जो ईरान के परमाणु मामले के कूटनैतिक समाधान के विकल्प को रद्द कर रहे हैं वे वास्तव में वे ही लोग हैं जिन्होंने इराक़ पर हमला करने में जल्दी की थी। ओबामा ने कहा कि उस समय इन लोगों ने यही कहा था कि इराक़ युद्ध, मात्र कुछ ही महीने चल पाएगा। बराक ओबामा ने यह बात पेंसेलवेनिया में पुराने सैनिकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमने विश्व समुदाय को एकजुट करने जैसा महत्वपूर्ण कार्य किया है। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम इसके साक्षी है कि सशक्त कूटनीति, एक जटिल विषय के समाधान में सार्थक सिद्ध हो सकती है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेशमंत्रालय ने घोषणा की है कि वियना में ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच हुई समहति के मसौदे को कांग्रेस में भेजा जा चुका है। अब अमरीकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों के पास इसकी समीक्षा के लिए 60 दिनो का समय है।