10 जुलाई 2015 - 11:14
 इराक़ी सेना नें 150 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।

इराक़ी सुरक्षा बलों की कार्यवाही में १६० से अधिक आतंकवादी मारे गये।

इराक़ी सुरक्षा बलों की कार्यवाही में १६० से अधिक आतंकवादी मारे गये।
प्राप्त समाचारों के अनुसार इराक़ी सुरक्षा बलों और स्वयं सेवी बलों की कार्यवाही में इस देश के पश्चिम में स्थित में अलअंबार प्रांत के फ़ल्लूजा नगर में १६० से अधिक आतंकवादी मारे गये। इसी प्रकार इराकी सुरक्षा बलों और स्वयं सेवी बलों की कार्यवाहियों में आतंकवादी गुट आईएसआईएल को भारी हानि पहुंची है। इसी प्रकार फल्लूजा के आस –पास के क्षेत्रों से इराक़ी सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को खदेड़ दिया। इराक़ के अलहादलिया व अलहब्बानिया क्षेत्र से प्राप्त समाचार इस बात के सूचक हैं कि इराक़ी सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में २० आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। इसी प्रकार इराकी सुरक्षा बलों के एक गुट ने रोमादी के पूर्व में स्थित फ़लाहात और हसीबा क्षेत्रों में आतंकवादियों की कई गाड़ियों को तबाह कर दिया।
इराक़ी युद्धक विमानों ने गुरूवार को रोमादी के दक्षिण में बम्बारी करके कई आतंकवादियों को हताहत कर दिया।