पाकिस्तान का कहना है कि ज़रूरत पड़ने पर परमाणु हथियार का प्रयोग किया जा सकता है।
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए परमाणु अस्त्रों का प्रयोग किया जा सकता है। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ़ का आरोप है कि भारत, बलूचिस्तान की शांति को भंग करने वाले तत्वों की मदद कर रहा है। मुहम्मद आसिफ़ ने कहा कि पाकिस्तान, भारत की भूमिका के मसले को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना शत्रु के मंसूबो को विफल करने में पूर्ण रूप से सक्षम है।
इससे पहले भी पाकिस्तान के रक्षामंत्री कह चुके हैं उनके देश के पास ऐसे सबूत हैं जिनसे साबित होता है कि भारत की खुफिया एजेन्सी 'रा' बलूचिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह वक्तव्य ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान पहले ही यह आरोप लगाता आया है कि भारत, उसके यहां के आतंकवादियों को धन दे रहा है।