8 जुलाई 2015 - 18:50
 परमाणु वार्ताकार जनता के अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा है कि देश की परमाणु वार्ताकार टीम जनता के अधिकारों की भली भांति रक्षा कर रही है।

राष्ट्रपति ने कहा है कि देश की परमाणु वार्ताकार टीम जनता के अधिकारों की भली भांति रक्षा कर रही है।
डॉक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को देश के अनेक शिक्षकों व चिकित्सकों के साथ एक इफ़्तार पार्टी में कहा कि ईश्वर साक्षी है कि मैं जब भी जारी वार्ता के मसौदे को पढ़ता हूं तो मुझे गर्व का आभास होता है कि ईरान की वीर परमाणु वार्ताकार टीम ने भली भांति अपने देश की जनता के अधिकारों की रक्षा की है और अंत तक रक्षा करती रहेगी। उन्होंने आशा जताई कि देश, परमाणु वार्ता सहित सभी क्षेत्रों में सफल रहेगा।
राष्ट्रपति डॉक्टर रूहानी ने कहा कि हमारे वार्ताकारों ने इन्हीं विश्व विद्यालयों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और आज वे अपनी उसी क्षमता का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ये वार्ता वांछित परिणाम तक पहुंच गई तो आप देखेंगे कि आपके साहसी सपूतों ने बड़ी शक्तियों के साथ युद्ध में किस प्रकार बातें की हैं।