5 जुलाई 2015 - 12:17
 इराक़ में बम विस्फ़ोट से कई मरे और दर्जनों घायल।

तकफ़ीरी आतंकवाद का सामना कर रहे इराक़ को इन दिनों बम धमाकों का सामना है जिसे ज़्यादातर आईएसआईएल के आतंकी अंजाम दे रहे हैं।

तकफ़ीरी आतंकवाद का सामना कर रहे इराक़ को इन दिनों बम धमाकों का सामना है जिसे ज़्यादातर आईएसआईएल के आतंकी अंजाम दे रहे हैं।
शनिवार की रात इराक़ी राजधानी बग़दाद में श्रंख्लाबद्ध हमलों में कम से कम 19 व्यक्ति हताहत और दर्जनों घायल हुए हैं। इराक़ी पुलिस के अनुसार, बग़दाद के पश्चिमी इलाक़े अमी में एक बाज़ार में हुए कार बम के धमाके में कम से कम 9 व्यक्ति हताहत और 24 अन्य घायल हुए। बग़दाद के दक्षिणी इलाक़े में एक बस स्टॉप पर हुए बम धमाके में 3 लोग हताहत हुए। कल इससे पहले बग़दाद की पुलिस ने बताया कि बग़दाद के दक्षिण में स्थिति महमूदिया क़स्बे में एक बाज़ार में हुए धमाके में कम से कम 3 व्यक्ति हताहत हुए। राजधानी बग़दाद से लगभग 70 किलोमीटर उत्तर में स्थित बलद रूज़ क़स्बे में हुए कार बम के धमाके में 4 व्यक्ति हताहत हुए। इराक़ी अधिकारियों के अनुसार, आईएसआईएल जंग के मैदान में इराक़ी सेना के हाथों पराजित होने के बाद, जनता में डर पैदा करने के लिए इराक़ के शहरी इलाक़ों में इस तरह के धमाके कर रहा है।