3 जुलाई 2015 - 10:38
 यमनी सेना के हमले में सऊदी अरब के रक्षामंत्री घायल।

यमन की सेना के मीज़ाइल हमले में सऊदी अरब के रक्षामंत्री घायल हो गए हैं।

यमन की सेना के मीज़ाइल हमले में सऊदी अरब के रक्षामंत्री घायल हो गए हैं।
मिडल ईस्ट पैनोरामा नामक समाचारिक वेबसाइट ने सऊदी अरब में अपने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि यमन की सेना द्वारा सऊदी अरब की सुलय्यल सैन्य छावनी पर मीज़ाइल से किए गए हमले में सऊदी नरेश के पुत्र और रक्षामंत्री मुहम्मद बिन सलमान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुहम्मद बिन सलमान के अतिरिक्त कई अरब एवं विदेशी सैन्य अधिकारी भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
वेबसाइट के अनुसार यमन की सेना ने देश के भीतर से स्कड मीज़ाइलों द्वारा सऊदी अरब की सुलय्यल सैन्य छावनी को निशाना बनाया और इस छावनी में लगाए गए प्रक्षेपास्त्र भेदी पेट्रियट मीज़ाइल भी इन्हें नहीं रोक सके। एक ज़ायोनी समाचारपत्र ने भी इस संबंध में लिखा है कि स्कड मीज़ाइलों के इस हमले से बहुत अधिक क्षति हुई है और वहां मौजूद लोगों में से बहुत से हताहत व घायल हुए जबकि छावनी के हथियार भी तबाह हो गए किंतु सऊदी अरब अब भी इस समाचार को छिपा रहा है।