सीरिया के विदेश मंत्री ने इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद को जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बताया है।
वलीद मोअल्लिम ने कहा कि सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद ने एक साल पहले चुनाव में 88 फ़ीसद मत हासिल किए और वे आज भी जनता के बीच लोकप्रिय हैं। सीरिया में मई और जून 2014 में राष्ट्रपति पद के चुनाव में बश्शार असद ने 88 दश्मलव 7 फ़ीसद मत हासिल किए थे। इस चुनाव में सीरिया से बाहर रहने वाले सीरियाई नागरिकों के लिए भी मतदान की सुविधा मुहैया करायी गयी थी।
सीरियाई विदेश मंत्री वलीद मुअल्लिम ने रशिया टुडे से बातचीत में कहा कि जॉर्डन और सऊदी अरब को सीरिया के चुनाव के बारे में तो कुछ कहने का हक़ भी नहीं पहुंचता क्योंकि ये दोनों देश तो मत पेटियों तक को नहीं पहचानते, प्रजातंत्र तो बहुत दूर की बात है।”
वलीद मोअल्लिम ने कहा कि जॉर्डन और सऊदी अरब को दूसरे देशों में चुनाव के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि इन दोनों देशों ने अपने यहां आज तक चुनाव आयोजित नहीं कराए। उन्होंने सऊदी अरब और जॉर्डन को आतंकवादियों को पैसों और हथियारों की मदद देने के अंजाम की ओर से चेतावनी दी है।