30 जून 2015 - 08:34
बीबीसी, आईएसआईएल के लिए‘इस्लामिक स्टेट’शब्द प्रयोग न करे: कैमरुन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बीबीसी से कहा है कि वह आतंकी गुट आईएसआईएल के लिए ‘इस्लामिक स्टेट’ शब्द का प्रयोग न करे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बीबीसी से कहा है कि वह आतंकी गुट आईएसआईएल के लिए ‘इस्लामिक स्टेट’ शब्द का प्रयोग न करे।
डेविड कैमरुन ने सोमवार को बीबीसी चैनल फ़ोर से बात करते हुए आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट इन सीरिया एंड लिवेंट के लिए इस्लामिक स्टेट शब्द के प्रयोग पर अप्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे इस गुट की साख बन रही है और ब्रिटिश युवा भ्रमित हो रहे हैं अतः इस गुट के लिए इसके अंग्रेज़ी नाम का संक्षिप्त रूप अर्थात ISIL या ISIS इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा है कि अब बीबीसी इस गुट के लिए इस्लामिक स्टेट शब्द का प्रयोग नहीं करेगा क्यों यह वस्तुतः एक इस्लामी सरकार नहीं है। कैमरुन ने कहा कि यह गुट वास्तव में उन लोगों पर आधारित है जो इस्लाम से निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि बहुत से मुसलमान भी बीबीसी सुनते हैं अतः इस शब्द को सुन कर वे प्रतिक्रिया जताते हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आतंकी गुट के विरुद्ध संघर्ष आज की पीढ़ी की चुनौती है और जैसे भी संभव हो हमें इससे संघर्ष करना ही होगा।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन ने इसी प्रकार ट्यूनीशिया में हुई आतंकी घटना के बाद मंत्रिमंडल की चौथी आपात बैठक के बाद कहा कि आतंकी गुट आईएसआईएल पश्चिम के लिए एक गंभीर चुनौती है और सीरिया व इराक़ में इसके सदस्यों ने ब्रिटेन में घातक आतंकी हमलों के षड्यंत्र तैयार कर रखे हैं। ज्ञात रहे कि ट्यूनीशिया में हुए हालिया आतंकी हमले में तीस से अधिक ब्रिटिश नागरिक मारे गए हैं किंतु इस देश के अधिकारियों ने अब तक अपने केवल 15 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।