इराक़ी सेना की कार्यवाही से होने वाली क्षति से आईएसआईएल के आतंकवादी बुरी तरह से बौखला गए हैं।
इराक़ी सेना के एक कमांडर अज़्ज़ैदी ने बताया है कि आईएसआईएल के आतंकवादी अब सेना का मुक़ाबला करने से घबरा रहे हैं इसीलिए उन्होंने सीधे टकराव के स्थान पर बम विस्फोट करने की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान सेना से मुक़ाबले में आईएसआईएल के 15 बड़े कमांडर मारे गए हैं। अज़्ज़ैदी ने कहा कि आक्रमण के दौरान आईएसआईएल के कई आतंकवादी मुक़ाबला करने के स्थान पर मैदान से भाग खड़े हुए। उन्होंने बताया कि सेना के मुक़ाबले में होने वाली क्षति के दृष्टिगत आईएसआईएल ने अब विभिन्न क्षेत्रों में बम विस्फोट करने की प्रक्रिया तेज़ कर दी है।
इराक़ी कमांडर अज़्ज़ैदी ने कहा कि स्वयंसेवियों के साथ इराक़ की सेना अपने पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत सफलता से आगे की ओर बढ़ रही है।