सीरिया में ज़ायोनी शासन की गुप्तचर सेवा के अधिकारियों और आतंकियों की गुप्त बैठक का रहस्योद्घाटन हुआ है।
समाचारिक सूत्रों ने बताया है कि मूसाद के अधिकारियों और आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट के कुछ सरग़नाओं ने सीरिया के किसी क्षेत्र में गुप्त बैठक करके सीरियाई सरकार व राष्ट्र के विरुद्ध लड़ाई जारी रखने के बारे में बात-चीत की है। इस बैठक में ज़ायोनी गुप्तचर अधिकारियों ने नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों को सीरियाई सेना के विरुद्ध आतंकवादी कार्यवाही करने संबंधी कुछ सूचनाएं प्रदान कीं।
इस बीच एक इस्राईली समाचारपत्र हाआरेत्ज़ ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि इस्राईल, आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट को एंटी टैंक गाइडेड मीज़ाइल से लैस करने में इस गुट के साथ निकट सहयोग कर रहा है। ज़ायोनी शासन के एक टीवी चैनल ने भी बताया है कि अब तक सीरिया में घायल होने वाले 1600 से अधिक आतंकियों का इस्राईल के अस्पतालों में उपचार किया जा चुका है। इस्राईली सेना हर दिन सीरिया की सीमा से आतंकियों को इस्राईली अस्पतालों में पहुंचाती है ताकि उन्हें सीरिया व क्षेत्र में अपने लक्ष्यों के लिए प्रयोग कर सके।