26 जून 2015 - 14:19
 ईरान ने की कुवैत में विस्फोट की भर्तसना।

ईरान ने कुवैत में मस्जिद में किये जाने वाले हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

ईरान ने कुवैत में मस्जिद में किये जाने वाले हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कुवैत में मस्जिदे इमाम सादिक़ में की जाने वाली आत्मघाती कार्यवाही की भर्त्सना की है। मरज़िया अफ़ख़म ने कहा है कि ईरान, पहले से कहता आ रहा है कि तकफ़ीरी आतंकवाद, क्षेत्रीय राष्ट्रों के लिए गंभीर ख़तरा है।  उन्होंने कहा कि इस गंभीर ख़तरे से मुक़ाबला करने के लिए क्षेत्रीय सरकारों को एकजुट होना चाहिए।
ज्ञात रहे कि कुवैत में शुक्रवार को इमाम सादिक़ मस्जिद में एक आत्मघाती विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 15 नमाज़ी शहीद और 100 से अधिक घायल हो गए।  इस हमले की ज़िम्मेदारी आईएसआईएल ने स्वीकार की है।