24 जून 2015 - 11:57
आईएसआईएल, रमज़ान में शियों पर हमले तेज़ किए जाएं।

आतंकी गुट आईएसआईएल ने अपने सदस्यों से कहा है कि वे रमज़ान के महीने में अपने हमले तेज़ कर दें।

आतंकी गुट आईएसआईएल ने अपने सदस्यों से कहा है कि वे रमज़ान के महीने में अपने हमले तेज़ कर दें।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इस तकफ़ीरी आतंकी गुट के प्रवक्ता अबू मुहम्मद अदनानी ने अपने एक संदेश में अपने साथियों से कहा है कि वे सीरिया, इराक़ और लीबिया में अपने हमले तेज़ करें और पवित्र रमज़ान के महीने को शीया, सलीबी और अधर्मी सैनिकों के लिए परेशानियों के महीने में परिवर्तित कर दें। आईएसआईएल के आतंकी, गठबंधन सेना से सैनिकों को सलीबी सैनिक मानते हैं और इराक़ के सुन्नी समुदाय के सैनिकों को, जो सेना और स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ रहे हैं, अधर्मी मानते हैं।
दूसरी ओर आईएसआईएल ने अलअंबार प्रांत के दो बड़े नगरों रुमादी और फ़ल्लूजा के निवासियों को सचेत किया है कि वे स्थानीय टेलीविजन और अरब चैनलों से पवित्र रमज़ान में प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रम न देखें। टीकाकारों का कहना है कि आईएसआईएल ने इन लोगों को इस प्रकार के कार्यक्रम इस लिए न देखने को कहा है कि इनसे लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है।