20 जून 2015 - 10:44
सीरिया के क़बाईली सरदारों ने जार्डन के राजा को दिया मुंहतोड़ जवाब।

सीरिया के क़बाईली सरदारों ने अपने देश की सेना को राष्ट्रीय एकता का एकमात्र विश्वसनीय सूत्र बताया है।

सीरिया के क़बाईली सरदारों ने अपने देश की सेना को राष्ट्रीय एकता का एकमात्र विश्वसनीय सूत्र बताया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना के अनुसा सीरिया के क़बाईली सरदारों ने हस्का प्रांत में सेना के अभियान की फ़्रंट लाइन का दौरा दिया। इन क़बाईली सरदारों ने राष्ट्रीय एकता और सेना के समर्थन पर एक बार फिर बल दिया। क़बाईली सरदारों के इस दौरे का उद्देश्य, सशस्त्र आतंकवादियों के मुक़ाबले में सीरिया की सेना और स्वयंसेवी बलों के समर्थन पर बल देना है।
सीरिया के क़बाईली सरदारों ने जार्डन नरेश के निमंत्रण के उत्तर में कहा कि आप सीरिया के विरुद्ध होने वाले षड्यंत्रों और अमरीकी योजनाओं से भलिभांति अवगत हैं जिसका उद्देश्य सीरिया और इराक़ के सुन्नी क़बीलों को सशस्त्र करके इराक़ को धार्मिक और जातीय दृष्टि से विभाजित करना है।
सीरिया के क़बाइलियों के पत्र में आया है कि सीरिया के सुन्नी क़बीले, सुन्नी क़बीलों को सशस्त्र करने के किसी भी प्रकार के निमंत्रण को सिरे से ख़ारिज करते हैं और देश की सरकार और सेना के समर्थन पर बल देते हैं। सीरिया के 12 से अधिक सुन्नी क़बीलों ने जिनके लोग सीरिया, इराक़ और जार्डन तक फैले हुए हैं, एक पत्रकार सम्मेलन में बल दिया कि जार्डन नरेश आपको भलिभांति पता है कि आतंकवाद के पीछे किन लोगों का हाथ है, किन देशों में सशस्त्र लोगों को ट्रेनिंग की जा रही है और कौन से देश उनकी वित्तीय और सामरिक सहायता कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि जार्डन नरेश ने हाल ही में सीरिया और इराक़ के सुन्नी क़बीलों को सशस्त्र करने पर बल दिया था।