18 जून 2015 - 09:00
 ईरान पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाया जाए।

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार अब्बास इराक़ची ने देश के ख़िलाफ़ पश्चिम की एकपक्षीय पाबंदियों के हटाए जाने पर बल दिया है।

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार अब्बास इराक़ची ने देश के ख़िलाफ़ पश्चिम की एकपक्षीय पाबंदियों के हटाए जाने पर बल दिया है।
अब्बास इराक़ची ने वियना रवाना होने से पहले हमारे संवाददाता से बातचीत में कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच सहमति के लिए ज़रूरी है कि ईरान के ख़िलाफ़ सभी पाबंदियां ख़त्म हों। उन्होंने संवेदनशील केन्द्रों और सैन्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के विषय को ईरान की बड़ी चिंताओं में बताया और कहा कि स्वाभाविक सी बात है कि कोई भी देश, विदेशियों को इस बात की इजाज़त नहीं देगा और किसी भी स्थिति में सैन्य केन्द्रों के निरीक्षण के विषय को हम स्वीकार नहीं करेंगे। ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने बल दिया कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु बातचीत के अंत के लिए पहली जुलाई की तारीख़ मद्देनज़र रखी गयी है, लेकिन ईरान अच्छे समझौते को समयवाधि पर क़ुर्बान नहीं करेगा। उन्होंने बल दिया कि जो सहमति होगी उसमें कोई भी चीज़ स्थायी नहीं होगी सिर्फ़ वह प्रतिबद्धताएं स्थायी होंगी जो अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के अनुसार, क़ानूनी चरणों को तय करने के बाद तय पाएंगी वरना ईरान कोई भी स्थायी प्रतिबद्धताओं को क़ुबूल नहीं करेगा।
ईरान और गुट पांच धन एक के बीच व्यापक परमाणु सहमति का मसौदा लिखने के लिए आठवें दौर की बातचीत बुधवार को वियना में शुरु हुयी।