9 जून 2015 - 14:26
ईरान यमन के लिए फिर भेजेगा मानवीय सहायता।

ईरान में यमनी जनता के समर्थन से संबंधित समिति के प्रमुख ने कहा है कि यमनी जनता के लिए ईरान की मानवताप्रेमी सहायता लिए एक और समुद्री जहाज़ रवाना होने वाला है।

ईरान में यमनी जनता के समर्थन से संबंधित समिति के प्रमुख ने कहा है कि यमनी जनता के लिए ईरान की मानवताप्रेमी सहायता लिए एक और समुद्री जहाज़ रवाना होने वाला है।
यमनी जनता के समर्थन की समिति के प्रमुख इस्माईल अहमदी मुक़द्दम ने सोमवार को एक समारोह में यमनी जनता के लिए ईरान की मानवताप्रेमी सहायता ले जाने वाले समुद्री जहाज़ “मुक्ति” के कर्मियों और अन्य लोगों की सराहना करते हुए कहा कि ईरान यमनी जनता के लिए बीस हज़ार टन से अधिक मानवता प्रेमी सहायता भेजने के लिए तैयार है और दस हज़ार टन मानवता प्रेमी सहायता पर आधारित एक अन्य ईरानी समुद्री जहाज़ रवाना होने वाला है।
ज्ञात रहे कि यमनी जनता के लिए ईरान की मानवताप्रेमी सहायता लिए ढाई हज़ार टन सामान लेकर मुक्ति नामक समुद्री जहाज़ रवाना हुआ था और जिबूती पहुंचने के बाद यह सहायता सामग्री संयुक्त राष्ट्र संघ के हवाले कर दी गयी।