8 जून 2015 - 12:30
 लंदन में मुस्लिम महिला पर हमला स्कार्फ़ छीना।

लंदन में हमलावरों ने स्कूल से अपने बच्चों को लेकर लौट रही एक मुस्लिम महिला पर हमला करके उसके सिर से स्कार्फ़ छीन लिया।

लंदन में हमलावरों ने स्कूल से अपने बच्चों को लेकर लौट रही एक मुस्लिम महिला पर हमला करके उसके सिर से स्कार्फ़ छीन लिया।
रविवार को रश्या टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम युवती का कहना था कि हमलावरो ने यह कहकर कि क्या हिजाब में तुम्हें गर्मी नहीं लग रही है? मेरे सिर से स्कार्फ़ छीन लिया और मेरे ऊपर लात घूंसों की बारिश कर दी। अपना नाम ज़ाहिर न करने की शर्त पर पीड़ित महिला ने बताया कि यह घटना गुरुवार को घटी। इस हमले में महिला की गर्दन पर घाव आए हैं और बाल उखड़ गए हैं। पीड़ित महिला का कहना था कि एक हमलावर ने बाल पकड़कर मेरा सिर नीचे की ओर खींचा और दूसरे हमलावरों ने मुझे मारा पीटा। वे नस्लभेदी नारे लगा रहे थे। लंदन पुलिस का कहना है कि हम इस घटना की जांच कर रहे हैं और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ़्तार भी किया है। इस हमले में शामिल दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ़्तार करने के बाद, ज़मान पर रिहा भी कर दिया। हालिया वर्षों में ब्रिटेन समेत दूसरे यूरोपीय देशों में मुसलमानों के ख़िलाफ़ नस्लवादी हमलों में वृद्धि हुई है। ब्रिटेन में मुसलमानों की परिषद का कहना है कि नस्लीय घृणा के आधार पर 2012 में मुसलमानों पर 15 हज़ार 249 हमले हुए जबकि 2014 में 17 हज़ार 605 बार मुसलमानों को निशाना बनाया गया।

X