7 जून 2015 - 14:52
 यमन में सऊदी हमले जारी, 44 अन्य की मौत।

यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि सऊदी अरब के हालिया आक्रमण में कम से कम 44 आम लोग मारे गए हैं। इस सूत्र के अनुसार रविवार को होने वाले आक्रमणों में लगभग 180 लोग घायल हुए हैं।

यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि सऊदी अरब के हालिया आक्रमण में कम से कम 44 आम लोग मारे गए हैं।  इस सूत्र के अनुसार रविवार को होने वाले आक्रमणों में लगभग 180 लोग घायल हुए हैं।
अलमसीरा टीवी चैनेल के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने स्थानीय समय के अनुसार रात दो बजे राजधानी सनआ के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की।  इस रिपोर्ट के अनुसार अत्तहरीर और जबलुन्नेक़म क्षेत्रों के सेना मुख्यालयों को भी लक्ष्य बनाया गया। इससे पहले शनिवार को हज्जा प्रांत के कुछ क्षेत्रों पर सऊदी बमबारी में 20 यमनवासी मारे गए जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। इसी बीच यमन की सरकारी समाचार एजेन्सी यमन नेट ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी विमानों ने उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ नामक स्कूल, एक स्वास्थ्य केन्द्र और कुछ अन्य इमारतों पर आक्रमण किया था।  इसी प्रकार हज्जा प्रांत में ही हीरान नामक क्षेत्र के एक शरणार्थी शिविर पर मिज़ाइलों से आक्रमण किया।  इस आक्रमण में 8 लोग मारे गए जबकि 50 घायल हो गए।
उधर यमन की सेना ने इस देश के स्वयंसेवियों की सहायता से सऊदी अरब की चार सैन्य छावनियों पर मिज़ाइलों और राकेटों से आक्रमण किया।