7 जून 2015 - 08:02
 यमनी जवानों ने जवाबी कार्यवाही में कई सऊदी सैनिक ढेर किए।

यमन के प्रतिरोधकर्ताओं ने सऊदी अरब के ठिकानों पर आक्रमण किये हैं।

यमन के प्रतिरोधकर्ताओं ने सऊदी अरब के ठिकानों पर आक्रमण किये हैं।
सऊदी अतिक्रमण का उत्तर देते हुए यमन के प्रतिरोधकर्ताओं ने दक्षिणी सऊदी अरब में कुछ ठिकानों पर आक्रमण किये।
यमन की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार, एक सैनिक सूत्र ने बताया है कि सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र जाज़ान में तोवैलक़ सैन्य ठिकाने पर हमला करके एक शस्त्रागार को नष्ट कर दिया गया।  इसके अतिरिक्त 4 सैन्य वाहनों को ही ध्वस्त कर दिया गया।  इस सूत्र के अनुसार आक्रमण में कुछ सऊदी सैनिक मारे भी गए।
यमन के सैन्य बलों ने सऊदी अरब के दो सीमावर्ती क्षेत्रों जीज़ान व नजरान पर आक्रमण करके शत्रु को भारी क्षति पहुंचाई।
दूसरी ओर सऊदी अरब के अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की है कि ख़मीस मशीत क्षेत्र पर मिज़ाइल के आक्रमण के परिणामस्वरूप इबहा और जाज़ान के लिए आने और जाने वाली दोनों उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।
ज्ञात रहे कि इबहा, दक्षिणी सऊदी अरब प्रशासनिक क्षेत्र असीर का भाग है।  इससे पहले सऊदी अधिकारियों ने घोषणा की थी कि यमन की ओर से मारे गए स्कड मिज़ाइल को ध्वस्त कर दिया है।
इसी बीच सऊदी संचार माध्यमों ने यमन के प्रतिरोधकर्ताओं के आक्रमण में एक सऊदी सीमा सुरक्षा बल के मारे जाने की सूचना दी है।