ब्रिटेन का कहना है कि वह सीरिया में विद्रोहियों का समर्थन जारी रखेगा।
डेविड कैमरन ने कहा है कि सीरिया में सक्रिय सरकार विरोधी विद्रोहियों का समर्थन जारी रहेगा। उन्होंने ब्रिटेन की संसद में बोलते हुए कहा कि बश्शार असद की सरकार के विरुद्ध संघर्ष के लिए उदारवादी आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया जाता रहेगा।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि हांलाकि सीरिया की वर्तमान स्थिति बहुत गंभीर एवं संवेदनशील है किंतु वहां पर विद्रोहियों को प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस नीति को उस समय तक जारी रखा जाएगा जबतक कोई परिणाम सामने नहीं आ जाता।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन, ऐसी स्थिति में सीरिया सरकार के विरोधियों का समर्थन जारी रखने पर बल दे रहा है कि जब वह सीरिया में आईएसआईएल के विरुद्ध उस गठबंधन का भी सदस्य है जो अमरीकी नेतृत्व में तथाकथित आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहा है।