सीरियाई सेना की कार्यवाही में तकफ़ीरी आतंकी गुट आईएसआईएल के विदेश मामलों का प्रभारी मारा गया है।
सीरियाई सेना ने घोषणा की है कि हसका प्रांत में की गई एक कार्यवाही में आईएसआईएल का एक सरग़ना और इस गुट के विदेश मंत्री के नाम से जाना जाने वाला मुहम्मद ग़िलाब मुग़ीर मारा गया। इस कार्यवाही में उसके दो अंग रक्षक भी ढेर हो गए।
उधर सीरियाई सेना ने दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों में इस आतंकी गुट के विरुद्ध अपनी कार्यवाहियों में आतंकवादियों द्वारा प्रयोग की जाने वाली सुरंगों का पता लगा कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। ये सुरंगें बमों और विस्फोटकों से भरी हुई थीं। सीरियाई सेना इसी प्रकार इदलिब नगर को आतंकियों से मुक्त कराने की तैयारी कर रही है। इस शहर पर कुछ दिन पहले आतंकवादियों का नियंत्रण हो गया था।