3 जून 2015 - 08:48
 अलअंबार में सेना कार्यवाही 300 आतंकी ढेर।

इराक़ के अलअंबार प्रांत में आतंकी संगठन आईएसआईएल के विरुद्ध इराक़ी वायु सेना के एक बड़े हमले में कम से कम 300 आतंकी मारे गए हैं।

इराक़ के अलअंबार प्रांत में आतंकी संगठन आईएसआईएल के विरुद्ध इराक़ी वायु सेना के एक बड़े हमले में कम से कम 300 आतंकी मारे गए हैं।
आतंकियों के विरुद्ध लड़ाई में सेना का साथ दे रहे एक स्वयंसेवी संगठन हिज़्ल्लाह अलनोजबा ने मंगलवार को एक बयान में घोषणा की कि अलअंबार के अनाह और रवाह क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों पर बम्बारी की गई जिसमें आरंभिक रिपोर्टों के अनुसार कम से कम 300 आतंकी ढेर हो गए।
बयान में यह भी बताया गया है कि इराक़ में आतंकियों की सहायता के लिए लड़ाके सीरिया से आ रहे हैं।
फ़ल्लूजा नगर के क़रीब स्थित अलबू ईसा क़बीले के नेता फ़ैसल ईसावी ने कहा कि अनाह और रवाह क्षेत्रों पर होने वाले हमलों में लगभग 400 आतंकी ढेर हो गए।