3 जून 2015 - 07:52
 आईएसआईएल के बढ़ते क़दम, पूरे विश्व की पराजय।

इराक़ के प्रधानमंत्री ने अपने देश में तकफ़ीरी आतंकी गुट आईएसआईएल की बढ़त को विश्व समुदाय की पराजय बताया है।

इराक़ के प्रधानमंत्री ने अपने देश में तकफ़ीरी आतंकी गुट आईएसआईएल की बढ़त को विश्व समुदाय की पराजय बताया है।
हैदर अलएबादी ने मंगलवार को पेरिस अंतर्राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस के अवसर पर फ़्रांसीसी समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि आईएसआईएल के आतंकियों को पीछे खदेड़ने के लिए इराक़ को वैश्विक समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से संघर्ष के संबंध में विश्व समुदाय का समर्थन बहुत कमज़ोर रहा है और इस आतंकी गुट की बढ़त पूरे संसार के लिए पराजय होगी।
इराक़ के प्रधानमंत्री ने आईएसआईएल के आतंकियों से लड़ने के लिए हथियार ख़रीदने हेतु विश्व समुदाय के समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इराक़, आतंकियों से लड़ने में आत्म निर्भर है।
हैदर अलएबादी ने कहा कि आर्थिक समस्याओं के कारण इराक़ को अपने सैनिकों को आधूनिक शस्त्रों से लैस करने के नए समझौतों पर हस्ताक्षर में कठिनाइयां पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण बग़दाद व मॉस्को के बीच होने वाले सामरिक समझौते अधर में पड़े हुए हैं।
ज्ञात रहे कि फ़्रांस की राजधानी पेरिस में मंगलवार को आईएसआईएल विरोधी कथित अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ के सदस्य लगभग बीस देशों की बैठक हुई जिसका उद्देश्य सीरिया व इराक़ में इस आतंकी गुट से मुक़ाबले में इस गठजोड़ के प्रयासों की समीक्षा करना था।