30 मई 2015 - 13:39
आतंकवाद से मुक़ाबला करने के लिए लेबनानी जनता हिज़्बुल्लाह के साथ।

तकफ़ीरी आतंकवाद से संघर्ष के लिए लेबनानी जनता ने हिज़्बुल्लाह का साथ देने की घोषणा की है।

तकफ़ीरी आतंकवाद से संघर्ष के लिए लेबनानी जनता ने हिज़्बुल्लाह का साथ देने की घोषणा की है।
इरना के अनुसार, लेबनान के पूर्वी इलाक़े बालबक और पूर्वोत्तरी इलाक़े हरमल की जनता ने हिज़्बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह से वफ़ादारी का एलान करते हुए बल दिया कि तकफ़ीरी ख़तरे से निपटने के लिए राष्ट्रीय और धार्मिक ज़िम्मेदारी को स्वीकार करने तथा तकफ़ीरियों से मुक़ाबले के लिए तय्यार है।
बालबक और हरमल के लोग शुक्रवार की शाम बोवादी क़स्बे के एक इमामबाड़े में इकट्ठा हुए और हसन नसरुल्लाह से उनके एक इशारे पर हथियार के साथ हाज़िर होने की तत्परता दर्शायी। लेबनानी जनता ने तकफ़ीरी आतंकवाद के अंत तक लड़ने और शहादत को गले लगाने का संकल्प लिया।
बोवादी क़स्बे के महापौर मोहम्मद शम्स ने प्रतिरोध को जारी रखने पर बल देते हुए कहा कि पूर्वी लेबनान के निवासी किसी को लेबनान की भूमि का अतिक्रमण नहीं करने देंगे।
हिज़्बुल्लाह धड़े के सदस्य अली मेक़दाद ने लेबनानी संसद में कहा कि लेबनान का प्रतिरोध आंदोलन जो अब तक लेबनान की भूमि और सम्मान की रक्षा में सैकड़ों शहीदों का बलिदान देकर ज़ायोनी शासन को बाहर निकाल चुका है, आज भी ज़ायोनी शासन के पिट्ठू तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ डटा हुआ है और उन्हें लेबनान की भूमि से निकाल बाहर करेगा।
ज्ञात रहे हालिया दिनों में लेबनान के पूर्वी और पूर्वोत्तरी इलाक़ों में कि जिनकी सीमाएं सीरिया से मिलती हैं, लेबनानी सेना और प्रतिरोध के जियालों की तकफ़ीरी आतंकवादियों के साथ झड़पें हुयी हैं।