25 मई 2015 - 14:41
इराक़ और सीरिया के बीच नए सुन्नी देश का गठन हो।

राष्ट्र संघ में अमरीका के पूर्व प्रतिनिधि जॉन बोल्टन का कहना है कि उनके देश को इराक़ और सीरिया के बीच एक नए सुन्नी देश का गठन करना चाहिए।

 राष्ट्र संघ में अमरीका के पूर्व प्रतिनिधि जॉन बोल्टन का कहना है कि उनके देश को इराक़ और सीरिया के बीच एक नए सुन्नी देश का गठन करना चाहिए।
फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए बोल्टन ने कहा, मेरा विचार है कि हमारा लक्ष्य पश्चिमी इराक़ और पूर्वी सीरिया के इलाक़ों को मिलाकर एक नए सुन्नी देश का गठन होना चाहिए।
उन्होंने आईएसआईएल के ख़िलाफ़ अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नीति को भी निशाना बनाया। उनका कहना था कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इस लड़ाई में हम हार रहे हैं।
बोल्टन ने अमरीका से तुर्की और अन्य अरब देशों की सहायता करने के लिए भी कहा। उनका कहना था कि इन देशों को अमरीकी नेतृत्व की ज़रूरत है।
उन्होंने कहा कि आईएसआईएल के ख़िलाफ़ अरब देश और तुर्की अकेले कुछ नहीं कर सकते। यह कहना कि यह उनकी समस्या है, इससे उन्हें ही निपटना चाहिए बिल्कुल ग़लत बात है।