19 मई 2015 - 15:30
 अमरीका, अरब देशों की सहायता करेगाः क़तर

क़तर के रक्षामंत्री ने कहा है कि अमरीका, ईरान के मुक़ाबले में अरब देशों की सहायता करेगा।

क़तर के रक्षामंत्री ने कहा है कि अमरीका, ईरान के मुक़ाबले में अरब देशों की सहायता करेगा।
हमद बिन अली अलअतिया ने कहा कि अमरीका, फ़ार्स की खाड़ी के अरब देशों का संरक्षक है। फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार क़तर के रक्षामंत्री ने अपने भाषण में कहा कि क्षेत्रीय विषयों में अमरीका की भूमिका के कारण कैंप डेविड बैठक से पहले ही फ़ार्स की खाड़ी के अरब देशों के अमरीका के साथ संबन्ध चुनौती पूर्ण थे।
उन्होंने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र में ऐसे परिवर्तन हुए हैं जिनके कारण क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता प्रभावित हुई है।  क़तर के रक्षामंत्री ने कहा कि गुट पांच धन एक और ईरान के बीच परमाणु वार्ता के परिणाम लीबिया, सीरिया और यमन की स्थिति पर सीधा प्रभाव डालेंगे।
उन्होंने कहा कि कैंप डेविड बैठक में अमरीका तथा फ़ार्स की खाड़ी के देशों के बीच सहयोग स्पष्ट हो गया।  क़तर के रक्षामंत्री ने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद के नेताओं ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है।
हमद बिन अली अलअतिया ने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी के देशों पर यदि हमला होता है तो अपने रणनीतिक संबन्धों के कारण अमरीका, इन देशों की सहायता करेगा।  क़तर के रक्षामंत्री ने कहा कि वाशिंगटन, ईरान को अनुमति नहीं देगा कि वह परमाणु शस्त्रों तक अपनी पहुंच बनाए।