उत्तरी इराक़ के मूसिल शहर में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने एक हज़ार से अधिक बच्चों और किशोरों को भर्ती किया है।
इराक़ के मानवाधिकार आयोग ने अपने एक बयान में कहा है कि आईएसआईएल ने बच्चों और किशोरों के ब्रेन वाश करके उन्हें रक्तपात में लगाने के लिए एक केन्द्र की स्थापना की है जो इन बच्चों को भर्ती कर रहा है। आईएसआईएल के इस केन्द्र में आतंकवादी गतिविधियों की ट्रेनिंग लेने के बाद ये बच्चे कार बम धमाके करते हैं और आत्मघाती बम के रूप में इस्तेमाल होते हैं। इराक़ के मानवाधिकार आयोग ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए विश्व समुदाय से ज़रूरी क़दम उठाने की अपील की और कहा कि इस संबंध में इराक़ी समाज और धर्मगुरुओं को अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करनी चाहिए।