आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने 50 ईज़दियों को गोलियों से भून दिया।
बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल के आतंकवादियों ने तेलअफ़ क्षेत्र में कम से कम 50 ईज़दियों की गोली मारकर हत्या कर दी। आईएसआईएल की ओर से घोषणा की है कि गठबंधन के विमानों द्वारा उनके ठिकानों पर लगातार किये जाने वाले आक्रमणों के उत्तर में इन 50 ईज़दियों की हत्या की जाती है।इसी बीच इराक़ के उप राष्ट्रपति ओसामा अन्नोजैफ़ी ने 50 ईज़दियों की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि आईएसआईएल, अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ चुका है। अन्नोजैफ़ी ने बल देकर कहा है कि आईएसआईएल का अंत बहुत निकट आ चुका है।