ईरान ने राष्ट्रीय परमाणु प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर परमाणु ऊर्जा एजेंसी मुख्यालय में एक प्रदर्शनी के माध्यम से देश की नई परमाणु उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनी में परमाणु उपलब्धियों को तीन मुख्य वर्गों में प्रदर्शित किया गया।
1: न्यूकिल्यर फ्यूल साइकल का जाएज़ा : यह खंड वायुमंडलीय भूभौतिकी, यूरेनियम खनन अन्वेषण और संचालन, येलोकेक उत्पादन, यूरेनियम प्रोसेसिंग और यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया जैसे विभिन्न क्षेत्रों को कवर करता है।
2: ऊर्जा क्षेत्र: परमाणु ऊर्जा संयंत्र परियोजनाओं के लिए समर्पित, यह क्षेत्र बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाई 2 और 3 की प्रगति, कारवान परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण, बिजली और अनुसंधान रिएक्टरों का स्थानीय निर्माण, तथा बुशहर संयंत्र के लिए स्पेयर पार्ट्स के डिजाइन और उत्पादन को कवर करता है।
परमाणु प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग: यह अनुभाग प्रौद्योगिकियों और उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करता है, जिसमें भारी जल और ड्यूटेरियम कम्पाउंड प्रोडक्शन, रेडियोफार्मास्युटिकल्स, परमाणु माप उपकरण, प्लाज्मा टेक्नोलॉजी, चिकित्सा और कृषि में विकिरण अनुप्रयोग आदि शामिल हैं।
आपकी टिप्पणी