दुनिया जल्द ही नाटो से अलग एक नए शकतीशलाई सैन्य संगठन की गवाह बनने जा रही है और यह सब होगा नाटो से ही अलग होकर एक नए संगठन बनाने के लिए जुटे यूरोपीय देशों के कारण।
यूरोप की सुरक्षा नीति और सैन्य रणनीति में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की भूमिका कमजोर पड़ने के साथ ही यूरोपीय संघ (EU) अपने सैन्य तंत्र को एक नई दिशा देने की योजना बना रहा है। ब्रुसेल्स में हो रही लगातार बैठकों में यूरोप को एक सैन्य महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
इस पहल के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका की यूक्रेन युद्ध से दूरी बनाना और NATO की धीमी प्रतिक्रिया बताई जा रही है। यूरोपीय देशों को अब यह एहसास हो रहा है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से अमेरिका पर निर्भर नहीं रह सकते। ऐसे में EU अब खुद का एक अलग सैन्य संगठन खड़ा करने की योजना बना रहा है, जो NATO की जगह ले सकता है।
आपकी टिप्पणी