ईरान के बहुचर्चित चाबहार बंदरगाह के निकट रूस ईरान और छींके संयुक्त सैन्य अभ्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रम्प ने कहा कि हमे इस से कोई चिंता नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह ईरान, रूस और चीन के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि हम उन सभी से अधिक मजबूत हैं।
समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2025 का सातवां संयुक्त अभ्यास मंगलवार, 11 मार्च को दक्षिण-पूर्वी ईरान के जलक्षेत्र में चाबहार बंदरगाह के पास शुरू हुआ, जिसमें ईरान, रूस और चीन के नौसैनिक बेड़े और उत्तरी हिंद महासागर में आज़रबैजान, दक्षिण अफ्रीका, ओमान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, कतर, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका के पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे।
इस अभ्यास का उद्देश्य उत्तरी हिंद महासागर में सुरक्षा और सतत समुद्री संपर्क को बढ़ाना तथा संयुक्त नौसैनिक अभियानों की योजना और क्रियान्वयन में सेना के सामरिक संबंधों को बेहतर बनाना है।
आपकी टिप्पणी